जिला स्तरीय युवा महोत्सव 2019 के विजेता कलाकार हुए पुरूस्कृत



जिला स्तरीय युवा महोत्सव के तहत आज रायपुर के मायाराम सुरजन स्कूल चौबे कॉलोनी रायपुर में जिले में स्थान पाने वाले कलाकारों को पुरूस्कृत किया गया। पुरूस्कार समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री मोहम्मद आरिफ एच शेख तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डा. गौरव कुमार सिंह भी उपस्थित थे। 
15 से 40 आयु वर्ग में एकांकी नाटक में प्रथम स्थान अग्रगामी रोहित, रायपुर, लोकनृत्य में पंथी आरंग, लोक गीत में पूजा झा एवं साथी धरसींवा, गायन शास्त्रीय संगीत हिन्दुस्तानी में दिशा धनार रायपुर, कत्थक में शिवांस कुर्मी रायपुर शहर, हारर्मोनियम में शिवांस कुमार धरसींवा, बांसुरी में पवीत्रा सोनी रायपुर, तत्कालीन भाषण में आशुतोष निषाद तिल्दा, भरत नाट्यम में वंशिका ठाकुर, तबला वादक में उज्जवल ठाकुर रायपुर, कुचीपुड़ी वर्षा वेणु गोपाल, सितार वादन में परस राम बाघ रायपुर, गिटार वादन में सुमित गठकारी रायपुर, पांरम्परिक वेशभूषा में वासुदेव (राउत) तिल्दा, यूथ फेस्टिवल में बोबरा -रजनी/रेणु रायपुर, चित्रकला में रितिका पहरिया धरसींवा, क्विज में मोहन साहू अभनपुर, निबंध में लक्ष्मी वर्मा तिल्दा, वाद-विवाद में वाजिद शेख रायपुर शहर, भौंरा में मनोज कुमार वर्मा तिल्दा, फुगड़ी में आरती नेताम रायपुर, एकल गीत (दिव्यांग) अभिनंदन नसीने प्रथम रहें। 

40 वर्ष से अधिक आयु में लोकनृत्य में हसदा गौरा-गौरी अभनपुर, लोकगीत मेें बुधराम एवं साथी तिल्दा, कत्थक में किरण साहू, हारर्मोनियम में रेरा नेताम धरसींवा, बांसुरी में महेश नेताम अभनपुर, तत्कालीन भाषण में वाजिद शेख रायपुर, पांरम्परिक वेशभूषा में सविता चन्द्राकर तिल्दा, क्विज में जितेन्द्र कुमार वर्मा तिल्दा, निबंध में वंदना शर्मा आरंग, वाद-विवाद में तुला राम वर्मा तिल्दा, भौंरा में तुला राम वर्मा तिल्दा प्रथम रहें।