Entertainment लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Entertainment लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मुख्यमंत्री की लोकवाणी का प्रथम प्रसारण 11 अगस्त को

श्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता 'लोकवाणी' का प्रसारण आकाशवाणी केन्द्रों, एफएम रेडियो एवं क्षेत्रीय समाचार चैनलों से होगा


रायपुर ए.। छत्तीसगढ़ की जनता से सीधा संवाद स्थापित करने के लिये मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी प्रारंभ किया जा रहा है। लोकवाणी का प्रसारण प्रत्येक माह के द्वितीय रविवार को प्रातः 10.30 से 10.55 तक आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों में एक साथ किया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी का प्रथम प्रसारण 11 अगस्त को प्रातः 10.30 बजे 10.55 तक किया जायेगा।

एजेंसी से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी को सुनने के लिये जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी का प्रथम प्रसारण को सुनने के लिये जिला तथा विकासखंड स्तर में व्यापक व्यवस्था की गयी है। मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी को जिलों के आश्रम, छात्रावासों, पंचायतों, नगरीय निकायों एवं अन्य संस्थानों में भी सुना जायेगा। इस हेतु उन्होंने सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों और नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिये हैं।

मूवी मेकरों के लिये सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय बनायेगा एक वेब पोर्टल

नई दिल्ली ए। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत में श्रव्य दृश्य सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए एक समर्पित वेब पोर्टल स्थापित करेगा जो कि लोकेशन, शूटिंग के लिये अनुमति, प्रोडक्शन आदि को सुगम बनायेगा। फिल्म सुगमीकरण कार्यालय एक समर्पित वेब पोर्टल स्थापित करने की प्रक्रिया में है जो फिल्मिंग लोकेशनों एवं फिल्म निर्माण, निर्माण पश्चात सेवाओं के लिए भारत में उपलब्ध सेवाओं पर सूचना का प्रसार करेगा। इसी के अनुरूप, पोर्टल भारत में शूटिंग करने के लिए अनुमति चाहने वाली प्रत्याशित प्रोडक्शन कंपनियों, संभावित लाभों एवं भारत में विभिन्न स्थानों के विहंगावलोकन की इजाजत मांगने वाली कंपनियों के लिए सहायक साबित होगा।

आवेदन - पोर्टल फीचर फिल्मों/टीवी एवं वेब रियल्टी शो तथा सीरिज एवं / टीवी एवं वेब शो की शूटिंग करने के लिए ऑनलाइन पेमेंट और अनुमति प्रदान करने के साथ आवेदन को स्वीकृति देने में सहायक साबित होगा।

लोकेशन- यह पोर्टल स्थानों एवं सभी राज्य पोर्टल के लिंक के बारे में भी जानकारी देगा।
सूचना को सूचीबद्ध करना - यह पोर्टल सभी को-प्रॉडक्शन, विभिन्न केंद्रीय एवं राज्य एजेन्सियों, अनुमति प्रक्रिया, सभी ट्रेड एसोसिएशन के लिंक के बारे में भी सूचना उपलब्ध कराएगा।

रिसोर्सेज एवं फैसिलिटीज डायरेक्टरी - इस पोर्टल में डीओपी, कास्ट, क्रू, कास्टिंग एजेंट, लाइन प्रोड्यूसर, सर्विस/फैसिलिटी प्रोवाइडर एवं प्रोड्यूसरों समेत भारतीय फिल्म उद्योग में उपलब्ध समग्र डाटाबेस होगा। यह प्रोड्यूसर गिल्ड, एफएफआई, सीआईआई, फिक्की आदि जैसे सभी व्यापारिक संगठनों को भी लिंक करेगा।

फिल्मों का को-प्रॉडक्शन: फिल्म निर्माताओं को अन्य देशों के साथ श्रव्य दृश्य को-प्रॉडक्शन समझौतों के तहत फिल्मों के निर्माण के लिए वित्तीय प्रोत्साहन उपलब्ध कराए जाएंगे।