![]() |
डाॅ. खूबचंद बघेल |
ए.16 जुलाई। गांधीवादी चिंतक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के पुरोधा डाॅ. खूबचंद बघेल की जयंती पर 19 जुलाई को शाम 4 बजे स्थानीय महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय परिसर स्थित सभागार में डाॅ. बघेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व के संबंध में संगोष्ठी का अयोजन किया गया है। समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल होंगे। संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे और नगर निगम रायपुर के महापौर श्री प्रमोद दुबे विशिष्ठ अतिथि होंगे।
संचालक, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार डाॅ. खूबचंद बघेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व के संबंध मंे इस संगोष्ठि आयोजन किया जा रहा है। इसमें डाॅ. के.एल. वर्मा, कुलपति रविशंकर विश्वविद्यालय, श्री रमेश नैयर, श्री ललित सुरजन, श्री परदेशीराम वर्मा, वरिष्ठ साहित्यकार अपना विचार व्यक्त करेंगे। समारोह में डाॅ. खूबचंद बघेल की अप्रकाशित दुर्लभ पाण्डुलिपियों का एक संकलन ‘कथा कंथली‘ का विमोचन और उनके द्वारा रचित नाटक ‘करम छड़हा‘ के अंश का मंचन किया जाएगा। इस अवसर पर डाॅ. बघेल की जीवनी एवं लेखनी के संबंध में एक फोटोचित्र प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा।