खेल पुरस्कारों के लिए आवेदन 15 जून तक आमंत्रित

रायपुर ए। छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा वर्ष 2019-20 में शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार, शहीद कौशल यादव पुरस्कार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार, शहीद विनोद चौबे सम्मान, शहीद पंकज विक्रम सम्मान, मुख्यमंत्री ट्राफी, नगद राशि पुरस्कार, खेल वृत्ति एवं खेल संघों को प्रेरणा निधि प्रदान करने के लिए निर्धारित प्रपत्र में 15 जून 2019 शाम 5ः00 बजे तक संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण छत्तीसगढ़, रायपुर द्वारा आवेदन आमंत्रित की गई है। जिला खेल अधिकारीे ने बताया कि यह पुरस्कार राज्य के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडि़यों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को प्रदान किया जाता है। 

राजीव पाण्डे पुरस्कार सीनियर वर्ग के ऐसे खिलाडि़यों को प्रदान किया जाता है। जो सीनियर वर्ग के राष्ट्रीय चैम्पियनशीप में या राष्ट्रीय खेलों में पदक या अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व किया हो उन्हें तीन लाख रूपए। इसी प्रकार शहीद कौशल यादव पुरस्कार जूनियर वर्ग के ऐसे खिलाडि़यों को प्रदान किया जाता है जो जूनियर वर्ग में राष्ट्रीय चैम्पियनशीप में या राष्ट्रीय खेलों में पदक प्राप्त किया हो या अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व किया हो उन्हें पुरस्कार स्वरूप एक लाख 50 हजार रूपए। शहीद पंकज विक्रम सम्मान सीनियर वर्ग के राष्ट्रीय चैम्पियनशीप में विगत पांच वर्षोें में चार बार आवेदन वर्ष सहित प्रतिनिधित्व करने वाले महिला एवं पुरूष खिलाड़ी को प्रदान किया जाता है, उन्हें 25 हजार रूपए प्रदान किया जाता है। प्रशिक्षकों एवं निर्णायकों को वीर हनुमान सिंह पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा जिसे पुरस्कार स्वरूप एक लाख 50 हजार रूपए प्रदान की जाती है।

इसी तरह शहीद विनोद चौबे सम्मान खेल से जुड़े 55 वर्ष से अधिक उम्र के अन्तर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भाग लिया हो या राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त किया हो या संबंधित ने ऐसा कोई उल्लेखनीय सेवा खेल के क्षेत्र में की हो, जिसके आधार पर उन्हें सम्मानित करने का विचार किया जाएगा जिसे पुरस्कार स्वरूप 25 हजार रूपए। मुख्यमंत्री ट्रॉफी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त सीनियर वर्ग एवं जूनियर वर्ग को प्रदान की जाती है। ऐसे दलीय खेल जिसमें सदस्यों की संख्या 04 है, उन्हें सीनियर वर्ग में दो लाख एवं जूनियर वर्ग में एक लाख का पुरस्कार दिया जाएगा। ऐसे दलीय खेल जिनमंे सदस्यों की संख्या चार से अधिक है उन्हंे सीनियर वर्ग में पांच लाख एवं जूनियर वर्ग में तीन लाख का पुरस्कार दिया जाएगा। पुरस्कार के अतिरिक्त मानपत्र, अलंकरण फलक, ब्लेजर एवं टाई भी प्रदान की जाएगी।

इसके अलावा नगद राशि पुरस्कार के तहत विगत वर्ष 2018-19 में राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में जिन खिलाडि़यों ने सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता में पदक प्राप्त किया है। उन्हें प्रोत्साहन नियम के तहत नगद राशि पुरस्कार प्रदान किया जाता है। राष्ट्रीय चैम्पियनशीप (सीनियर), अन्तर्राष्ट्रीय विशेष पैरालंम्पिक स्वर्ण-25 हजार रूपए रजत-20 हजार रूपए एवं कांस्य 15 हजार रूपए, राष्ट्रीय महिला, ग्रामीण खेल, राष्ट्रीय युवा उत्सव, राष्ट्रीय चैम्पियनशीप, राष्ट्रीय चैम्पियनशीप (जूनियर) स्वर्ण-20 हजार रूपए, रजत-10 हजार रूपए एवं कांस्य 7 हजार रूपए, राष्ट्रीय चैम्पियनशीप (सब-जूनियर) स्वर्ण-10 हजार रूपए,  रजत- पांच हजार रूपए, एवं कांस्य-4 हजार रूपए। खेलवृत्ती(डाईट मनी) के लिए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग में पदक प्राप्त किया हो या राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता में भाग लिया हो डाईट मनी हेतु आवेदन कर सकते है। खेलवृत्ती(डाईट मनी) के लिए अधिकतम आयु 31 दिसम्बर 2018 की स्थिति में 19 वर्ष अधिक नहीं होनी चाहिए। डाईट मनी के लिए जिला स्तर की खेलवृत्ति के लिए सब-जूनियर 1800 रूपए, जूनियर 2400, सीनियर 3000 रूपए रूपए तथा राज्य स्तर की खेलवृत्ति के लिए सब-जूनियर 2400 रूपए जनियर 3000 रूपए सीनियर 3600 रूपए है। पुरस्कार के लिए इच्छुक खिलाड़ी, प्रशिक्षक, निर्णायक, संघ एवं संस्था और खेल एवं युवा कल्याण महासमुन्द से आवेदन प्राप्त कर 15 जून 2019 को शाम 5ः00 बजे तक आवेदन जमा कर सकते है।