सियान सदन में हुआ बुजुर्गों का सम्मान




कोरबा। समाज कल्याण विभाग एवं नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा अंर्तराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर घंटाघर चौक स्थित सियान सदन में कार्यक्रम आयोजित कर वृद्धजनों को सम्मानित किया गया।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रणबीर शर्मा निगम आयुक्त अध्यक्षता सीईओ जिला पंचायत इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। इस दौरान स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में श्री शर्मा ने कहा कि वृद्धजन अपने अनुभव रूपी खजाने से परिवार, समाज, देश एवं दुनिया को मजबूती प्रदान कर सकते हैं। इनका लंबा अनुभव भावी पीढ़ी को जहां एक नई दिशा मिल सकती है। बुजुर्गों से हमें सीख लेने की आवश्यकता है। कोरबा के क्रमिक विकास को वृद्धजनों ने अपनी आंखों से देखा है। 

अंर्तराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर वृद्धजनों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

अंर्तराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर सियान सदन में अपरांह तीन बजे से चार बजे तक वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शाम चार बजे स्वस्थ लोकतंत्र के निर्माण में वरिष्ठ नागरिकों की भूमिका एवं मतदान का महत्व विषय पर संगोष्ठी परिचर्चा आयोजित की गई। पांच बजे वरिष्ठ नागरिकों के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम एवं ईव्हीएम एवं वी.पी.पैट मशीन के संबंध में जानकारी दी गई।