नेहा धुपिया ने अंगद बेदी से की शादी




मुंबई ए। बालीवुड की सिने अदाकारा नेहा धुपिया ने लंबे समय से चल रहे प्रेम प्रसंगों पर विराम लगाते हुये अपने बायफ्रेड को ही जीवन सा​थी के रूप में चुन ली। खबर ने सिनेमा जगत को एक पल के लिए हैरत में डाल दी थी। जी हां उनके प्रसंशक भी विश्वास नहीं कर पा रहे थे कि वाकई नेहा धुपिया ने शादी कर ली है।

इसका कारण यह था कि उनका नाम कई लोगों साथ जुड़ा चर्चा तो यहा तक हुई की उनके साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही है किन्तु नेहा ने वो बात आगे बड़ने ही नहीं दी और अचानक जब उनके ट्विटर में शादी के फोटोग्राफ वायरल हुये तो लोग पहले सच जानने में लग गये की इसमें कितनी सच्चाई है। 

कुछ देर बाद नेहा और उनके पति अंगद बेदी के ट्विटर में जब साझा फोटो पोस्ट हुआ तब यकिन हुआ और लोग बधाई देने लगे। नेहा का जीवन साथी यानी उनका बॉयफ्रेंड भी कलाकारी और मॉडलिंग की दुनिया से तालुक रखता है हाल ही में सलमान खान के फिल्म में उनको देखा गया, उनके काम की काफी सराहना हुई।