सड़क निर्माण सुरक्षा में लगे जवानों को बारूदी सुरंग से उड़ाया
बस्तर ए। दंतेवाड़ा जिले में सड़क निर्माण सुरक्षा में लगे जिला पुलिस बल के जवानों को नक्सलियों द्वारा बारूदी सुरंग विस्फोट कर उड़ा दिया जिसमें छह जवान हो गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल और जिला पुलिस बल के जवान चोलनार से किरन्दुल के बीच सड़क निर्माण कार्य की सुरक्षा के लिए डूयटी पर निकले थे। तभी उनका वाहन नक्सलियों द्वारा लगाए गए आई.ई.डी. विस्फोटक की चपेट में आ गया। इससे पांच जवान घटना स्थल पर ही शहीद हो गए, जबकि दो घायल जवानों को तत्काल किरन्दुल स्थित एनएमडीसी के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान एक जवान की मृृत्यु हो गयी। शहीदों में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के तीन और जिला पुलिस बल के तीन जवान शामिल है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा है गहरा दु:ख व्यक्त करते हुये कि यह नक्सलियों की कायरतापूर्ण हरकत है। इससे यह भी साबित होता है कि नक्सली इस जिले के ग्रामीणों और आदिवासियों तक सड़क जैसी बुनियादी सुविधा भी नही पहुंचने देना चाहते। इससे उनकी जन-विरोधी और विकास विरोधी मानसिकता उजागर होती है। इसके बावजूद हमारे पुलिस बल और सड़क निर्माण से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों और श्रमिकों का मनोबल बहुत ऊंचा है।
दंतेवाड़ा सहित सम्पूर्ण बस्तर संभाग के सभी जिलों में जनता को बारहमासी आवागमन की सुविधा दिलाने के लिए सड़कों का जाल बिछाने हम सब वचनबद्ध है। डॉ. सिंह ने इन शहीदों के परिवारों प्रति संवेदना प्रकट की है और इस नक्सल वारदात की तीव्र निंदा की है। डॉ. सिंह ने घायल जवानों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए संबंधित अधिकारियों को उनका बेहतर से बेहतर इलाज करवाने के निर्देश दिए है।